2025 me char grahan, do surya avm do chandra grahan

इस वर्ष चार ग्रहण, दो सूर्य व दो चंद्र ग्रहण होंगे
इस साल 2025 में चार ग्रहण देखने को मिलेंगे। इनमें से दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे।
ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया की इस वर्ष पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 14 मार्च 2025 को प्रातः 10 बजकर 39 मिनट 3 सेकेंड पर लगेगा और ग्रहण 2 बजकर 18 मिनट 2 सेकेंड पर खत्म होगा। यह ग्रहण दिन में होने के कारण भारत में दिखाई नहीं देगा। ग्रहण से संबंधित कोई भी यम नियम-सूतक आदि मान्य नहीं होगा।
पहला सूर्य ग्रहण भी मार्च में ही लगेगा


चैत्र शुक्लपक्ष की अमावस 29 मार्च दिन शनिवार को पहला सूर्य ग्रहण लगेगा, जो भारत में नजर नहीं आएगा, यह एक आंशिक सूर्यग्रहण होगा।भारतीय समय के मुताबिक, आंशिक सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट 8 सेकेंड पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 13 मिनट 6 सेकेंड पर समाप्त होगा। इसमें भी ग्रहण से संबंधित वेध-सूतक-स्नान-दान पुण्य कर्म-यम-नियम मान्य नहीं होंगे।
कब लगेगा तीसरा ग्रहण


साल 2025 में लगने वाला तीसरा ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। यह ग्रहण दिनांक 7-8 सितंबर 2025 को होगा। भारतीय समय के मुताबिक, पूर्ण चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को विरल छाया प्रवेश रात्रि 8:58 पर होगा ।और यह मध्य रात्रि एक बजकर 26 मिनट 8 सेकेंड पर समाप्त होगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण सम्पूर्ण भारत में दिखाई देगा। इसका सूतक दिन में दोपहर 12 :57 बजे से प्रारंभ होगा।
इस चंद्र ग्रहण को अंटार्कटिका, पश्चिमी प्रशांत महासागर आस्ट्रेलिया, एशिया, हिंद महासागर और यूरोप में भी देखा जा सकेगा।
सितंबर में लगेगा साल का आखिरी ग्रहण


साल 2025 का चौथा और आखिरी ग्रहण सितंबर में लगेगा, जो एक आशिंक सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण 21-22 सितंबर के बीच लगेगा। भारतीय समय के मुताबिक, आंशिक सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को रात 10 बजकर 59 मिनट 8 सेकेंड पर लगेगा और तड़के 3 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगा। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा।
इससे संबंधित कोई भी यम-नियम-सूतक मान्य नहीं होगा।
यह ग्रहण न्यूजीलैंड, पूर्वी मेलानेशिया, दक्षिणी पोलिनेशिया व पश्चिमी अंटार्कटिका में दिखेगा।

साल 2025 में ग्रहों का अदभुत सयोंग, दो बड़े ग्रह शनि व गुरु बदलेंगे अपनी राशि


ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया की नव वर्ष के पहले दिन की शुरुआत शुभ योग में होने जा रही है। साल 2025 की शुरुआत में ग्रहों के विशेष गोचर के कारण कुछ महत्वपूर्ण राजयोग और योग बनने जा रहे हैं। दरअसल, 2025 की शुरुआत में मालव्य और केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष के अनुसार, यह राजयोग शुक्र के 27 जनवरी को मीन राशि में गोचर से बन रहा है।
हिंदू पंचांग के अनुसार 1 जनवरी 2025 को द्वितीया तिथि, उत्तरा आषाढ़ा नक्षत्र और हर्षण, शिववास, बालव और कौलव योग बनने जा रहा है। इस योग को बेहद ही दुर्लभ माना जाता है। नए साल की शुरुआत हर्षण, शिववास, बालव और कौलव योग से होने से कुछ राशि वालों के लिए 2025 शुभ रहेगा।


नववर्ष 2025 में दो बड़े ग्रह शनि व गुरु करेगे राशि परिवर्तन
शनि ग्रह पिछले ढाई वर्ष से कुंभ में विराजमान थे अब 29 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश करेगे। और अपने मित्रो शुक्र व राहु के साथ त्रिग्रही योग बनायेंगे।शनि के मीन राशि में जाने से धनु व सिंह राशि पर शनि ढैय्या प्रारंभ होगी।
इसी के साथ सबसे बड़े ग्रह गुरु बृहस्पति 14 मई 2025 को वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेगे।ऐसे में वह तीन गुना अधिक तेज गति से चलेंगे। गुरु की ये गति तीन गुना अधिक अतिचारी होंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों की काफी मुश्किलें उत्पन्न हो सकती है।
2025 में नीच वक्री मंगल वापस मिथुन राशि में चलेगे
कर्क राशि में नीचस्थ वक्री मंगल ग्रह 21 जनवरी को वापिस मिथुन राशि में चलेगे और 24 फ़रवरी को वहाँ मार्गी हो जाएँगे।और 2 अप्रैल को कर्क राशि में आयेंगे।


नववर्ष 2025 में रशियों पर प्रभाव
मेश राशि
साल मेष राशि के जातकों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस समय आपको वित्तीय हानि का सामना करना पड़ सकता है और आप किसी अप्रत्याशित खर्चे में भी फंस सकते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए साल 2025 मिले-जुले फल देगा, इस दौरान आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं और कुछ जगह आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साल की शुरुआत से लेकर 14 मई तक, गुरु का संचार इस राशि पर होने से आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लाएगा
मिथुन राशि
इस साल आपके प्रेम जीवन में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। साल के आरंभ में गुरु द्वादश भाव में हैं, जिसकी वजह से प्रेम संबंधों में दूरी आ सकती है। यदि आप पहले से ही किसी रिश्ते में हैं, तो यह समय समझदारी और धैर्य से काम लेने का है। आपके वैवाहिक जीवन में भी कुछ समस्याएं आ सकती हैं।
कर्क राशि
आर्थिक दृष्टि से साल 2025 कर्क राशि के लिए चुनौतियों भरा हो सकता है। साल की शुरुआत शनि की ढैय्या और मंगल के नीचस्थ गोचर के प्रभाव में होगी, जिससे आपको अनावश्यक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान आपको अपने बजट का ध्यान रखना होगा और अनावश्यक खर्चों से बचने की सलाह दी जाती है।
सिंह राशि
साल की शुरुआत से लेकर 29 मार्च तक शनि की शत्रु सप्तम दृष्टि के प्रभाव से प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आपके साथी के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। आपके रिश्तों में संदेह और दूरी की स्थिति बन सकती है।
कन्या राशि
कुछ गुप्त शत्रुओं के कारण भी आपके जीवन में समस्याएं आ सकती हैं, जो आपकी प्रेम जीवन को प्रभावित कर सकती हैं।
वित्तीय दृष्टिकोण से साल 2025 में आपको मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं।
तुला राशि
साल के आरंभ में मंगल की चतुर्थ दृष्टि आपके परिश्रम और उत्साह को बढ़ाएगी, जिससे आप अपनी मेहनत से आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे। 9 अक्टूबर से 2 नवंबर तक शुक्र के नीचस्थ होने से आपकी आय कम और खर्च अधिक हो सकते हों। इस समय फिजूलखर्ची से बचें और अपने बजट पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक राशि
सेहत के मामले में आपको विशेष ध्यान रखने की जरूरत होगी। साल की शुरुआत से 29 मार्च तक शनि की ढैय्या के कारण मानसिक तनाव और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। 27 अक्टूबर से 7 दिसंबर के बीच आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा
धनु राशि
इस साल 29 मार्च से शनि की ढैय्या का प्रभाव रिश्तों में तनाव पैदा कर सकता है। हालांकि 14 मई से गुरु की सप्तम दृष्टि का प्रभाव प्रेम जीवन को स्थिरता प्रदान करेगा। 18 अक्टूबर से 5 दिसंबर तक गुरु के कर्क राशि में आने से दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
मकर राशि
साल के आरंभ से 6 जून तक मंगल की उच्च दृष्टि और 14 मई तक गुरु की नीच दृष्टि के कारण आर्थिक स्थिति में अस्थिरता रहेगी।

Astro sunil Chopra

9302325222

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *