Lal Kitab Course

लाल किताब क्यों महत्वपूर्ण है और इसे क्यों सीखना चाहिए –

🔴 लाल किताब क्या है?

लाल किताब एक अद्भुत, रहस्यमयी और शक्तिशाली ज्योतिषीय ग्रंथ है,

जो पारंपरिक वैदिक ज्योतिष से थोड़ा अलग दृष्टिकोण अपनाता है।

इसकी रचना उर्दू भाषा में 1939 से 1952 के बीच पंडित रूपचंद जोशी जी द्वारा की गई। इसे “ज्योतिष की जादुई किताब” भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें बताए गए उपाय अत्यंत सरल, सटीक और जल्दी असर करने वाले होते हैं।

🔍 लाल किताब की विशेषताएं:

  1. सटीक फलादेश देने की क्षमता:

लाल किताब की कुंडली और नियम वैदिक ज्योतिष से अलग होते हुए भी, अद्भुत रूप से सटीक भविष्यवाणी करते हैं।

  1. सरल और व्यावहारिक उपाय:

इसमें बिना यज्ञ, पूजा, मंत्र या रत्नों के भी घरेलू उपाय बताए गए हैं – जैसे कि तांबा बहाना, रोटी देना, काले कुत्ते को रोटी, या कुएं में सिक्का डालना।

  1. कर्म और व्यवहार आधारित ज्योतिष:

लाल किताब केवल ग्रहों की स्थिति नहीं देखती,

यह भी बताती है कि व्यक्ति का व्यवहार और कर्म उसकी दशा को कैसे प्रभावित करता है।

इसमें किसी भी दोष या खराब ग्रह की स्थिति से डराने की बजाय उसे सुधारने के व्यावहारिक उपाय बताए जाते हैं।

  1. ग्रहों की चाल का सरल विश्लेषण:

लाल किताब में हर ग्रह की स्थिति और उसका फल बड़े ही सहज और व्यवहारिक ढंग से बताया गया है

– आम भाषा में।

📚 लाल किताब क्यों सीखनी चाहिए?

  1. व्यक्तिगत जीवन को बेहतर बनाने के लिए:
  • यदि आप जीवन में समस्याओं (स्वास्थ्य, धन, विवाह, नौकरी) से परेशान हैं, तो लाल किताब के सरल उपाय आपके जीवन में सुख-शांति ला सकते हैं।
  1. ज्योतिष को पेशे के रूप में अपनाने के लिए:
  • आज हजारों लोग लाल किताब के विद्वान बनकर सफल ज्योतिषी के रूप में कार्य कर रहे हैं –
  1. कम समय में ज्योतिष सीखने के लिए:
  • वैदिक ज्योतिष की तुलना में लाल किताब कम समय में सीखी जा सकती है। यह उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो जल्दी फलादेश देना सीखना चाहते हैं।
  1. गहराई से आत्म-विश्लेषण के लिए:
  • लाल किताब व्यक्ति को आत्मचिंतन, अपने व्यवहार में सुधार और कर्मों की दिशा ठीक करने का अवसर देती है।
  1. समाज सेवा और मार्गदर्शन के लिए:
  • आप लोगों की समस्याओं का समाधान देकर उन्हें दिशा दिखा सकते हैं – बिना किसी पूजा-पाठ के बोझ के।

🌟 लाल किताब किसके लिए उपयुक्त है?

  • गृहस्थ व्यक्ति
  • छात्रों के माता-पिता
  • वैदिक ज्योतिष जानने वाले
  • एस्ट्रोलॉजी में करियर बनाने वाले
  • जीवन में समाधान ढूंढ रहे सामान्य व्यक्ति

📌 लाल किताब के कुछ प्रसिद्ध उपायों के उदाहरण:

लाल किताब उपाय

ग्रहो के अनुसार उपाय

जातक ग्रहो के अनुसार निम्नलिखित सामान्य उपाय भी कर सकता है।

शनि अशुभ हो तो आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कौए को रोटी डालें एवं संतान की अशुभता को दूर करने के लिए कुत्ते को रोटी दे।

शुक्र अशुभ प्रभाव दे रहा हो तो अपने भोजन में से एक हिस्सा गाय के लिए निकाल कर गाय को खिलाऐ।

राहु अशुभ हो तो केतु का उपाय करें और केतु अशुभ हो राहु का उपाय करे।

मंगल अशुभ हो तो तंदूर में लगी मिठी रोटी कुत्तों को डालें । जौ को दूध में धोकर बहते पानी में प्रवाहित करें

यदि जातक को बुखार हो और वह टूट न रहा हो तो जौ को गौमूत्र में धोकर लाल कपड़े मे बाधें।

शनि अशुभ हो तो भैरव की उपासना करे।

राहु अशुभ हो तो कन्यादान करें। सरस्वती जी की उपासना करे।

केतु अशुभ हो तो गणेश जी की उपासना अर्चना करे।

यदि ग्रह नीच फल दे रहे हो तो उनसे संबंधित वस्तुओं का दान करें

सूर्य के लिए गेंहू और तांबा का दान करें।

चन्द्रमा के लिए दूध व चावल का दान करें।

मंगल के लिए मसूर की दाल का दान करें।

बुध के लिए साबुत हरे मूंग का दान करें।

गुरू के लिए चने की दाल एवं सोने का दान करे।

शुक्र के लिए घी, दही, कपूर का दान करें।

शनि के लिए सरसों व सरसों के तेल का दान करें।

केतु के लिए तिल का दान करें।

अशुभ ग्रहो के उपाय

सूर्य अशुभ होने की दशा में दो समान भार के ताबें के टुकड़े ले और एक टुकड़ा बहते पानी में बहा दें और दूसरा टुकड़ा आजीवन अपने पास संभालकर रखे। यदि वह टुकड़ा खो जाए तो पुनः ताबें का टुकड़ा बना लें, लेकिन दूसरी बार पानी में न बहाऐ।

चन्द्रमा अशुभ होने पर, सूर्य की तरह सच्चा मोती, चांदी या चावल स्थापित करे।

मंगल अशुभ होने पर, सूर्य की तरह लाल पत्थर स्थापित करें।

बुध अशुभ होने पर, सूर्य की तरह हीरा या सीप स्थापित करे।

गुरू अशुभ होने पर, सूर्य की तरह स्वर्ण या केसर स्थापित करे।

शुक्र अशुभ होने पर, सूर्य की तरह सफेद मोती स्थापित करे।

शनि अशुभ होने पर, सूर्य की तरह लोहा, काला नमक स्थापित करे।

राहु अशुभ होने पर, चन्द्र ग्रह की तरह करे।

केतु अशुभ होने पर, सूर्य की तरह दोरंगा पत्थर स्थापित करें।

सामान्य उपायों से लाभ न हो तो अतिशीघ्र प्रभाव देने वाले उपाय करे।

सूर्य – बहते पानी में गुड़ बहायें।

चन्द्रमा – दूध या पानी का भरा बर्तन सिरहाने रखकर सोये और सुबह उठकर उसे कीकर की जड़ में डाल दें।

मंगल – शुभ हो तो मिठाई या मीठा भोजन दान करें। या बताशे बहते पानी में बहाऐ। यदि अशुभ हो तो रेवड़िया बहते पानी में बहाऐ।

बुध- ताबें के पत्तर में छेद करके बहते पानी में बहा दे।

गुरू- केसर खाऐ या नाभी और जीभ पर लगाऐ।

शुक्र- गौ दान करें या ज्वार व चरी का दान करे।

शनि- तेल में अपनी छाया देखकर दान करे।

राहु- मूली दान करें या कोयला बहते पानी में बहाये।

केतु – कुत्ते को रोटी डालें।

Course detail

  •  

Course detail